लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 765 अंक उछलकर नई रिकार्ड ऊंचाई पर, निवेशकों की संपत्ति 3.56 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

By भाषा | Updated: August 30, 2021 18:09 IST

Open in App

शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। बीएसई सेंसेक्स 765 अंक उछलकर रिकार्ड ऊंचाई पर बंद हुआ जबकि एनएसई निफ्टी 16,900 के ऊपर पहुंच गया। वैश्विक स्तर पर मजबूत रुख के बीच चौतरफा लिवाली से बाजार में तेजी रही। कारोबारियों के अनुसार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में तेजी से भी बाजार को बल मिला। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान एक समय 56,958.27 अंक पर पहुंच गया था। अंत में यह 765.04 अंक यानी 1.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 56,889.76 अंक के नये रिकार्ड स्तर पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 225.85 अंक यानी 1.35 प्रतिशत उछलकर रिकार्ड 16,931.05 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 16,951.50 अंक के उच्चतम स्तर तक चला गया था। निफ्टी पिछले छह कारोबारी सत्रों में से पांच में रिकार्ड ऊंचाई पर बंद हुआ है। सेंसेक्स के शेयरों में 4.44 प्रतिशत की तेजी के साथ सर्वाधिक लाभ में भारती एयरटेल का शेयर रहा। कंपनी निदेशक मंडल ने राइट इश्यू के जरिये 21,000 करोड़ रुपये तक जुटाने को मंजूरी दी है। इससे कंपनी का शेयर चढ़ा। इसके अलावा एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, टाइटन, बजाज फाइनेंस, मारुति और भारतीय स्टेट बैंक में प्रमुख रूप से तेजी रही। इनमें 4.15 प्रतिशत तक की तेजी आयी। दूसरी तरफ, केवल चार शेयर टेक महिंद्रा, नेस्ले इंडिया, इन्फोसिस और टीसीएस में 1.88 प्रतिशत तक गिरावट रही। शेयर बाजार में तेजी से निवेशकों की संपत्ति 3.56 लाख करोड़ रुपये बढ़ी। बीएसई में सूचीबद्ध सभी कंपनियों का बाजार पूंजीकरण रिकार्ड 247.30 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। रिलायंस सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, ‘‘मजबूत वैश्विक रुख के साथ घरेलू शेयर बाजारों में जोरदार तेजी रही। एनएसई का निफ्टी 17,000 अंक को पार करने से कुछ ही अंक पीछे रह गया।’’ मोदी ने कहा कि वित्तीय और धातु शेयरों में तीव्र सुधार देखा गया। आईटी को छोड़कर ज्यादातर प्रमुख सूचकांक अच्छी तेजी के साथ लाभ में रहें। मझोली और छोटी कंपनियों के शेयरों में लिवाली जारी रही। हाल में इस खंड में गिरावट से शेयर भाव निवेशकों के लिये आकर्षक हो गये हैं। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘बाजार में शुरूआत मजबूत रही और वैश्विक स्तर पर मजबूत रुख के साथ पूरे कारोबार के दौरान मानक सूचकांकों में तेजी बनी रही।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जैक्सन होल संगोष्ठी में फेडरल रिजर्व के प्रमुख के उदार रुख वाली टिप्पणी से वैश्विक बाजारों को समर्थन मिला। इससे तत्काल नीतिगत दर में वृद्धि को लेकर चिंता दूर हुई है ...।’’ क्षेत्रवार बीएसई दूरसंचार, धातु, बिजली, मूल सामग्री, उपयोगी सेवाएं और बैंक सूचकांक 3.53 प्रतिशत तक मजबूत हुए जबकि आईटी शेयरों में गिरावट रही। बीएसई मझोली और छोटी कंपनियों से जुड़े सूचकांकों में 1.72 प्रतिशत तक की तेजी आयी। एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, हांगकांग, तोक्यो और सियोल लाभ में रहें। यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी दोपहर कारोबार में तेजी का रुख रहा। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71.56 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी रही और यह 40 पैसे मजबूत होकर 73.29 पर बंद हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारStock Market Holidays March 2026: होली के दिन NSE और BSE बंद या खुलें? पढ़ें शेयर बाजार की छुट्टियों की सूची

कारोबारभारत-अमेरिका ट्रेड डील की उम्मीद में सेंसेक्स 600 अंक ऊपर खुला, निफ्टी में 150 अंकों की बढ़त

कारोबारदुनिया में टीसीएस और इन्फोसिस का जलवा, 21.2 और 16.4 अरब डॉलर के साथ नंबर-2 और 3 पर कायम, देखिए टॉप-10 लिस्ट

कारोबारटीसीएस से लेकर अमेज़न तक एआई के कारण मार्केट में बदलाव के बीच इन आईटी कंपनियों ने 1,00,000 से ज़्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम