लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 620 अंक उछला, निफ्टी 17,100 अंक के ऊपर बंद

By भाषा | Updated: December 1, 2021 16:32 IST

Open in App

मुंबई, एक दिसंबर शेयर बाजारों में बुधवार को जोरदार तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 620 अंक उछलकर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज, मारुति और भारतीय स्टेट बैंक के शेयरों में तेजी के साथ बाजार में मजबूती रही।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 619.92 यानी 1.09 प्रतिशत उछलकर 57,684.79 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 183.70 अंक यानी 1.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,166.90 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में करीब छह प्रतिशत की तेजी के साथ सर्वाधिक लाभ में इंडसइंड बैंक रहा। इसके अलावा, एक्सिस बैंक, एसबीआई, मारुति, टेक महिंद्रा और रिलायंस इंडस्ट्रीज में भी प्रमुख रूप से तेजी रही।

दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में डॉ. रेड्डीज, अल्ट्राटेक सीमेंट, सन फार्मा, भारती एयरटेल और टाइटन शामिल हैं।

एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की लाभ में रहें।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी दोपहर कारोबार में तेजी का रुख रहा।

इस बीच, बाजार की स्थिति में सुधार के साथ देश में विनिर्माण गतिविधियों में नवंबर में और मजबूती आई। फरवरी के बाद से उत्पादन और बिक्री में सबसे तेज वृद्धि देखी गई है। एक मासिक सर्वेक्षण में बुधवार को यह जानकारी दी गई।

आईएचएस मार्केट इंडिया मैन्युफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) अक्टूबर में 55.9 से बढ़कर नवंबर में 57.6 हो गया। यह इस क्षेत्र की स्थिति में 10 महीनों में सबसे मजबूत सुधार का संकेत है।

उधर, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 3.96 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71.97 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़े के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल बने हुए हैं और उन्होंने मंगलवार को 5,445.25 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई