लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 534 अंक उछला, निफ्टी 17,700 के करीब बंद

By भाषा | Updated: October 4, 2021 16:27 IST

Open in App

मुंबई, चार अक्टूबर शेयर बाजारों में पिछले चार कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट पर सोमवार को विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स 534 अंक उछलकर बंद हुआ। सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस और आईसीआईसीआई बैंक में तेजी से बाजार में मजबूती आयी।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 533.74 अंक यानी 0.91 प्रतिशत की बढ़त के साथ 59,299.32 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, एनएसई निफ्टी 159.20 अंक यानी 0.91 प्रतिशत उछलकर 17,691.25 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में करीब 4 प्रतिशत की तेजी के साथ सर्वाधिक लाभ में एनटीपीसी रहा। इसके अलावा बजाज फिनसर्व, एसबीआई, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, डा. रेड्डीज और टाटा स्टील में भी मुख्य रूप से तेजी रही।

दूसरी तरफ, बजाज ऑटो, एचयूएल, नेस्ले इंडिया, कोटक बैंक और टाइटन समेत अन्य शेयर नुकसान में रहें।

एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख एस रंगनाथन ने कहा, ‘‘कंपनियों के दूसरी तिमाही के वित्तीय परिणाम की घोषणा का समय करीब आने के साथ धातु और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की अगुवाई में बाजार में तेजी बनी रहीं। छोटी एवं मझोली कंपनियों (स्मॉल और मिडकैप) के शेयरों में सकारात्मक रुख रहा।

एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग, टोक्यो भारी नुकसान में बंद हुए जबकि शंघाई और सियोल अवकाश के कारण बंद रहें। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर कारोबार में स्थिर रुख रहा।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.13 प्रतिशत घटकर 79.38 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब