लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 663 अंक उछलकर पहली बार 57 हजार के ऊपर, निफ्टी 17 हजार के पार पहुंचा

By भाषा | Updated: August 31, 2021 16:47 IST

Open in App

शेयर बाजारों के नित नई ऊंचाइयों पर पहुंचने का सिलसिला जारी है। बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को 663 अंक उछलकर पहली बार 57,000 अंक के ऊपर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी भी 17,000 अंक के ऊपर निकल गया। वैश्विक स्तर पर सकारात्मक रुख के बीच भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस और टीसीएस में लाभ के साथ बाजार में तेजी आयी। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 57,625.26 अंक तक चला गया था। अंत में यह 662.63 अंक यानी 1.16 प्रतिशत उछलकर रिकार्ड 57,552.39 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 201.15 अंक यानी 1.19 प्रतिशत चढ़कर अब तक के उच्चतम स्तर 17,132.20 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह रिकार्ड 17,153.50 अंक तक चला गया था। सेंसेक्स के शेयरों में करीब 7 प्रतिशत की तेजी के साथ सर्वाधिक लाभ में भारती एयरटेल का शेयर रहा। इसके अलावा बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, टाइटन, टीसीएस और टेक महिंद्रा में भी प्रमुख रूप से तेजी रही। दूसरी तरफ, गिरावट वाले शेयरों में नेस्ले इंडिया, इंडसइंड बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज शामिल हैं। रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी के अनुसार एक महीने के भीतर निफ्टी के 17,000 के स्तर को पार करने के साथ घरेलू शेयरों में तेजी जारी है। उन्होंने कहा, ‘‘अनुकूल वैश्विक रुख के साथ विभिन्न क्षेत्रों में लिवाली जारी रहने से बाजार को गति मिली। सभी प्रमुख खंडवार सूचकांक लाभ में रहें। धातु, वित्तीय (बैंक को छोड़कर) क्षेत्र में अच्छा सुधार देखने को मिला। कोष जुटाने के कारणों के स्पष्ट होने तथा शुल्क दरों में वृद्धि के संकेत से भारती एयरटेल पर निवेशकों की नजर रही। हालांकि, मझोली और छोटी कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली के कारण इनका प्रदर्शन कुछ कमजोर रहा। एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, हांगकांग, टोक्यो और सियोल लाभ में रहें। यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी दोपहर कारोबार में तेजी का रुख रहा। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.83 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71.63 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारStock Market Holidays March 2026: होली के दिन NSE और BSE बंद या खुलें? पढ़ें शेयर बाजार की छुट्टियों की सूची

कारोबारभारत-अमेरिका ट्रेड डील की उम्मीद में सेंसेक्स 600 अंक ऊपर खुला, निफ्टी में 150 अंकों की बढ़त

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

कारोबार10 कंपनियों में से 5 का मार्केट कैपिटल 72,285 करोड़ बढ़ा, जानें सबसे ज्यादा किसे हुआ फायदा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा