लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 14,400 के पार

By भाषा | Updated: March 26, 2021 10:08 IST

Open in App

मुंबई, 26 मार्च वैश्विक बाजारों से सकारात्मक रुझानों के बीच एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एलएंडटी जैसे बड़े शेयरों में बढ़त के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में शुक्रवार को 500 अंक से अधिक की तेजी आई।

इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सूचकांक 500.92 अंक या 1.03 प्रतिशत बढ़कर 48,941.04 पर कारोबार कर रहा था, जबकि एनएसई निफ्टी 156.30 अंक या 1.09 प्रतिशत बढ़कर 14,481.20 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की तेजी बजाज फिनसर्व में हुई। इसके अलावा एमएंडएम, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी में भी तेजी रही।

दूसरी ओर पावरग्रिड, टीसीएस, डॉ. रेड्डीज और सन फार्मा में गिरावट देखी गई।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 740.19 अंक या 1.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 48,440.12 पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई निफ्टी 224.50 अंक या 1.54 प्रतिशत घटकर 14,324.90 पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को सकल आधार पर 3,383.60 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

एशियाई बाजारों में शंघाई, हांगकांग, टोक्यो और सियोल में दोपहर के सत्र के दौरान बढ़त के साथ कारोबार हो रहा था।

इस बीच वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.86 प्रतिशत बढ़कर 62.48 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: पंचतत्व में विलीन विलीन हुईं आशा भोसले, दिग्गज गायकों ने गीतों के माध्यम से दी अंतिम संगीतमय श्रद्धांजलि

क्राइम अलर्टबिहार के किशनगंज जिले में पुलिस ने किया जिस्मफरोशी के धंधे को बेनकाब, 4 नाबालिग लड़कियों समेत कुल 9 युवतियों को कराया मुक्त

भारतराजद के तेजस्वी यादव ने छात्र राजद का किया नया नामकरण, नए संगठन ‘सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ के गठन की घोषणा की

क्राइम अलर्टबेंगलुरु के छात्रों ने ऐशो-आराम की ज़िंदगी के लिए नकली बंदूक से सहपाठी का किया अपहरण, 50,000 रुपये की मांगी फिरौती

भारतसुप्रीम कोर्ट के जज ने युवा वकीलों को रविवार को भी काम करने की सलाह दी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग