लाइव न्यूज़ :

कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स 500 अंक से अधिक चढ़ा

By भाषा | Updated: March 1, 2021 10:40 IST

Open in App

मुंबई, एक मार्च बंबई शेयर बाजार (बीएसई) में सोमवार को कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स 500 अंक से अधिक चढ़कर 49,608 अंक से ऊपर निकल गया। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में अर्थव्यवस्था के सकारात्मक दायरे में पहुंच जाने पर निवेशकों में उत्साह देखा गया।

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स कारोबार के शुरुआती दौर में 508.98 अंक यानी 1.04 प्रतिशत बढ़कर 49,608.97 अंक पर पहुंच गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सूचकांक 153.15 अंक यानी 1.05 प्रतिशत बढ़कर 14,682.30 अंक पर रहा।

सेंसेक्स की बढ़त इसमें शामिल करीब करीब सभी शेयरों में आई बढ़त के आधार पर रही।

इससे पहले गत सप्ताहांत शुक्रवार को बीएसई सेंसेकस 1,939.32 अंक यानी 3.80 प्रतिशत टूटकर 49,099.99 अंक पर बंद हुआ था। पिछले साल चार मई के बाद यह बाजार में किसी एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट थी। वहीं एनएसई का निफ्टी भी शुक्रवार को 568.20 अंक यानी 3.76 प्रतिशत गिरकर 14,529.15 अंक पर बंद हुआ।

चालू वित्त वर्ष की अक्ट्रबर- दिसंबर तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) एक साल पहले की इसी अवधि के मुकाबले 0.4 प्रतिशत बढ़ा है। शुक्रवार को राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा जारी आंकड़ों में यह कहा गया है।

एशिया के अन्य बाजारों में भी सकारात्मक रुख बना हुआ है। बॉंड बाजार में उठापटक कुछ शांत होने के बाद बाजारों में सुधार आया है। अमेरिका में प्रोत्साहन पैकेज के मामले में कुछ समर्थन मिलने से भी निवेशकों की धारणा में सुधार रहा।

इस बीच वैश्विक ब्रेंट कचचे तेल का भाव 0.58 प्रतिशत नीचे रहकर 65.59 डालर प्रति बैरल पर रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब