लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 14,800 के पार

By भाषा | Updated: March 23, 2021 10:06 IST

Open in App

मुंबई, 23 मार्च मिलेजुले वैश्विक रुझानों के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 300 अंक से अधिक चढ़ गया।

इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 301.17 अंक या 0.61 प्रतिशत बढ़कर 50,072.46 पर कारोबार कर रहा था, जबकि एनएसई निफ्टी 94.40 अंक या 0.64 प्रतिशत बढ़कर 14,830.80 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की बढ़त इंडसइंड बैंक में हुई, जबकि एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और मारुति भी बढ़ने वाले शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर पावरग्रिड, एशियन पेंट, टेक महिंद्रा और एनटीपीसी लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 86.95 अंक या 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49,771.29 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 7.60 अंक या 0.05 प्रतिशत गिरकर 14,736.40 पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को सकल आधार पर 786.98 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

एशियाई बाजारों में शंघाई, हांगकांग, टोक्यो और सियोल, लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

इस बीच वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.91 फीसदी की गिरावट के साथ 64.03 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब