लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा गिरा, निफ्टी भी 18,400 के नीचे

By भाषा | Updated: October 20, 2021 10:18 IST

Open in App

मुंबई, 20 अक्टूबर टीसीएस, बजाज फाइनेंस और एक्सिस बैंक के शेयरों में नुकसान और निवेशकों के मुनाफावसूली करने की वजह से सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में 200 अंक से अधिक गिर गया।

शुरुआती सौदों में 30 शेयरों वाला सूचकांक 209.46 अंक या 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 61,506.59 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 85.45 अंक या 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,333.30 पर था।

सेंसेक्स में बजाज फाइनेंस को दो प्रतिशत की गिरावट के साथ सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। इसके बाद इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व, बजाज ऑटो, टाटा स्टील और एक्सिस बैंक का स्थान रहा।

दूसरी ओर, नेस्ले इंडिया, एचयूएल, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स और एचसीएल टेक के शेयर लाभ पाने वालों में शामिल थे।

पिछले सत्र में, 30 शेयरों वाला सूचकांक 49.54 अंक या 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 61,716.05 पर और निफ्टी 58.30 अंक या 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,418.75 पर बंद हुआ था।

विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता थे और शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार उन्होंने मंगलवार को 505.79 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की।

बाजार के जानकारों के मुताबिक निवेशक हर चरम पर मुनाफावसूली कर रहे हैं, जिससे बाजार में अस्थिरता बढ़ रही है।

एशिया के दूसरे प्रमुख शेयर बाजारों में हांगकांग, शंघाई और टोक्यो मध्य सत्र सौदों में लाभ के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि सियोल नुकसान में चल रहा था।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.52 प्रतिशत गिरकर 84.64 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

क्रिकेटRCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में आरसीबी टीम ने क्यों पहनी है 'ग्रीन जर्सी'?

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

क्राइम अलर्टदिल्ली पुलिस ने 4 आतंकी संदिग्धों को किया गिरफ्तार, टॉय कारों का इस्तेमाल करके हमले की बना रहे थे योजना

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?