लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 600 अंक से अधिक गिरा, निफ्टी 14,500 से नीचे

By भाषा | Updated: May 3, 2021 10:12 IST

Open in App

मुंबई, तीन मई एशियाई बाजारों में नकारात्मक रुख और रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी तथा आईसीआईसीआई बैंक जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 600 अंक से अधिक गिर गया।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 607.32 अंक या 1.24 प्रतिशत गिरकर 48,175.04 पर था।

इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 152.45 अंक या 1.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 14,478.65 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक तीन प्रतिशत की गिरावट टाइटन में हुई। इसके अलावा एसबीआई, ओएनजीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी और बजाज फाइनेंस भी लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर एमएंडएम, बजाज ऑटो, मारुति, एचयूएल, इंडसइंड बैंक और नेस्ले इंडिया मुनाफे में थे।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 983.58 अंक या 1.98 प्रतिशत की गिरावट के साथ 48,782.36 पर और निफ्टी 263.80 अंक या 1.77 प्रतिशत गिरकर 14,631.10 पर बंद हुआ था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को सकल आधार पर 3,465.07 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब