लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंक से अधिक टूटा, निफ्टी 16,500 से नीचे

By भाषा | Updated: August 20, 2021 10:09 IST

Open in App

एशियाई बाजारों में बिकवाली के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 400 अंक से अधिक टूट गया। इस दौरान 30 शेयरों वाला सूचकांक 445.02 अंक या 0.80 प्रतिशत की गिरावट के साथ 55,184.47 पर कारोबार कर रहा था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 147.10 अंक या 0.89 प्रतिशत फिसलकर 16,421.75 पर आ गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक तीन प्रतिशत की गिरावट टाटा स्टील में हुई। इसके अलावा कोटक बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, डॉ रेड्डीज, एसबीआई, एलएंडटी, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, इंफोसिस और मारुति में बढ़त देखने को मिली। पिछले सत्र में सेंसेक्स 162.78 अंक या 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 55,629.49 पर और निफ्टी 45.75 अंक या 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,568.85 पर बंद हुआ था। शेयर बाजार गुरुवार को मुहर्रम के कारण पर बंद था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को सकल आधार पर 595.32 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.42 प्रतिशत बढ़कर 66.73 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारATM Withdrawal Rules: एटीएम से पैसा निकालने पर अब देना होगा ज्यादा चार्ज, अप्रैल से बैंकों ने किया बड़ा बदलाव

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

ज़रा हटकेHDFC कर्मचारी ने अपने 'ठाकुर' वाले वीडियो की बताई सच्चाई, कहा- "मैं अपने बयान पर कायम हूं"

कारोबार1,06,250.95 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, शीर्ष 10 में 7 कंपनियों ने किया कमाल, लाभ में बजाज फाइनेंस और रिलायंस इंडस्ट्रीज

कारोबारMarket capitalization: 2.24 लाख करोड़ रुपये घटा, 10 में से 8 कंपनी का बुरा हाल,  रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक को सबसे ज्यादा झटका

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स