लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 207 अंक टूटा, निफ्टी 18,250 अंक से नीचे

By भाषा | Updated: October 27, 2021 16:35 IST

Open in App

मुंबई, 27 अक्टूबर एक्सिस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और बजाज फाइनेंस के शेयरों में गिरावट से बुधवार को सेंसेक्स 207 अंक टूट गया। वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख से भी यहां धारणा प्रभावित हुई।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 206.93 अंक या 0.34 प्रतिशत के नुकसान से 61,143.33 अंक पर आ गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 57.45 अंक या 0.31 प्रतिशत के नुकसान से 18,210.95 अंक रह गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में एक्सिस बैंक का शेयर सबसे अधिक छह प्रतिशत टूट गया। बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और टाटा स्टील के शेयर भी नुकसान में रहे।

वहीं दूसरी ओर एशियन पेंट्स, सन फार्मा, इन्फोसिस, एसबीआई तथा अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में लाभ रहा।

रेलिगेयर ब्रोकिंग के उपाध्यक्ष-शोध अजित मिश्रा ने कहा, ‘‘मिलेजुले वैश्विक रुख के बीच बाजार में कारोबार सुस्त रहा। शुरुआत में एशियाई बाजारों के कमजोर रुख से धारणा प्रभावित हुई। बाद में विभिन्न क्षेत्रों में मिलाजुला रुख देखने को मिला।’’

अन्य एशियाई बाजारों में चीन के शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग के हैंगसेंग, जापान के निक्की तथा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में नुकसान रहा।

दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजारों में गिरावट थी।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 1.09 प्रतिशत के नुकसान से 84.72 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो