लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स पहली बार 57,000 के पार, निफ्टी 17,000 के करीब पहुंचा

By भाषा | Updated: August 31, 2021 10:03 IST

Open in App

विदेशी कोषों की ताजा आवक के बीच इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक और टीसीएस जैसे बड़े शेयरों में उछाल के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स ने मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान पहली बार 57,000 के आंकड़े को पार किया, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 17,000 के करीब कारोबार कर रहा था। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सूचकांक सर्वकालिक उच्च स्तर 57,124.78 को छूने के बाद खबर लिखे जाने तक 115.53 अंक या 0.20 प्रतिशत बढ़कर 57,005.29 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 24.15 अंक या 0.14 प्रतिशत बढ़कर 16,955.20 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक एक प्रतिशत से अधिक की तेजी भारती एयरटेल में हुई। इसके अलावा एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, टीसीएस और एशियन पेंट्स बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर एमएंडएम, इंडसइंड बैंक, एसबीआई और रिलायंस इंडस्ट्रीज में गिरावट देखने को मिली। पिछले सत्र में बीएसई सूचकांक 765.04 अंक या 1.36 प्रतिशत बढ़कर 56,889.76 पर और निफ्टी 225.85 अंक या 1.35 प्रतिशत बढ़कर 16,931.05 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 1,202.81 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.53 फीसदी गिरकर 71.85 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबारShare Market Today: बाजार खुलते ही सेंसेक्स 1,953 अंकों की और निफ्टी में 2% से ज्यादा की गिरावट, जानें क्या है वजह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?