लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 87 अंक गिरकर बंद, वित्तीय कंपनियों के शेयर फिसले

By भाषा | Updated: March 22, 2021 16:38 IST

Open in App

मुंबई, 22 मार्च वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को 87 अंक फिसलकर बंद हुआ।

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 86.95 अंक या 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 49,771.29 पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई निफ्टी 7.60 अंक या 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 14,736.40 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में सबसे अधिक चार प्रतिशत की गिरावट इंडसइंड बैंक में आई। इसके अलावा पावरग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक और बजाज फाइनेंस भी लाल निशान में बंद हुए।

दूसरी ओर टेक महिंद्रा, टीसीएस, सन फार्मा, इंफोसिस और एचसीएल टेक में तेजी देखी गई।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख बिनोद मोदी ने कहा, ‘‘देश के विभिन्न हिस्सों में कोविड-19 संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी से चिंता के कारण घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट आई है।’’

इसके अलावा कमजोर वैश्विक रुझानों और अमेरिकी बॉन्ड के उच्च प्रतिफल के चलते भी दबाव देखने को मिला।

हालांकि, आईटी, एफएमसीजी और फार्मा शेयरों में जोरदार खरीदारी देखी गई, जबकि वित्तीय और ऑटोमोबाइल में बिकवाली का दबाव देखा गया।

एशिया में हांगकांग, सियोल और टोक्यो के बाजार गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि शंघाई में तेजी देखने को मिली।

इस बीच वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.20 फीसदी की गिरावट के साथ 64.40 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब