लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 350 अंक चढ़कर पहली बार 61,000 के पार, निफ्टी 18,200 से आगे निकला

By भाषा | Updated: October 14, 2021 10:13 IST

Open in App

मुंबई, 14 अक्टूबर वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 350 अंक से अधिक चढ़कर पहली बार 61,000 के स्तर को पार कर गया।

इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 61,159.48 के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचने के बाद खबर लिखे जाने तक 356.73 अंक या 0.59 फीसदी की तेजी के साथ 61,093.78 पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह निफ्टी 119.75 अंक या 0.66 प्रतिशत बढ़कर 18,281.50 के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की बढ़त एलएडंटी में हुई। इसके अलावा इंफोसिस, एसबीआई, एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक, मारुति, आईटीसी और टाइटन भी तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर एचसीएल टेक, टीसीएस, एमएंडएम, इंडसइंड बैंक और बजाज फाइनेंस में गिरावट हुई।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 452.74 अंक या 0.75 प्रतिशत बढ़कर 60,737.05 पर बंद हुआ था। सेंसेक्स में लगातार पांचवें बढ़त देखी गई। निफ्टी 169.80 अंक या 0.94 प्रतिशत बढ़कर 18,161.75 पर बंद हुआ था।

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को सकल आधार पर 937.31 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

अन्य एशियाई बाजारों में शंघाई, सोल और तोक्यो के शेयर मध्य सत्र में मजबूत लाभ के साथ कारोबार कर रहे थे। इससे पहले वॉल स्ट्रीट पर भी शेयर बाजार सकारात्मक रुझान के साथ बंद हुए।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.61 प्रतिशत बढ़कर 83.69 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती