लाइव न्यूज़ :

बिकवाली दबाव से शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 938 अंक टूटा

By भाषा | Updated: January 27, 2021 17:56 IST

Open in App

मुंबई, 27 जनवरी विदेशी निवेशकों की ओर से पूंजी निकासी का सिलसिला बढ़ने के बीच शेयर बाजारों में बुधवार को चौतरफा बिकवाली से बड़ी गिरावट आयी। बीएसई सेंसेक्स जहां 938 अंक लुढ़क कर 47,500 अंक के नीचे पहुंच गया वहीं एनएसई निफ्टी 14,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे आ गया।

यह लगातार चौथा कारोबारी सत्र है जब बाजार नीचे आया है।

बीएसई30 सेंसेक्स 937.66 अंक यानी 1.94 प्रतिशत की गिरावट के साथ 47,409.93 अंक पर बंद हुआ। कुल मिलाकर चार सत्रों में सेंसेक्स 2,382.19 अंक यानी 4.78 प्रतिशत टूट चुका है।दिन में इसमें 1,117.65 अंक का उतार-चढ़ाव आया।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 271.40 अंक यानी 1.91 प्रतिशत की गिरावट के साथ 13,967.50 अंक पर आ गया। अबतक चार सत्रों में कुल मिलाकर यह 677.20 अंक यानी 4.62 प्रतिशत घट चुका है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में 24 नुकसान में जबकि 6 लाभ में रहे। सेंसेक्स के जिन शेयरों में बड़ी गिरावट आयी, उनमें एक्सिस बैंक, टाइटन, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, डा. रेड्डीज, एचडीएफसी और एशियन पेंट शामिल हैं। इनमें 4.05 प्रतिशत तक की गिरावट आयी।

दूसरी तरफ टेक महिंद्रा, आईटीसी, पावरग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचसीएल टेक और नेस्ले इंडिया 2.57 प्रतिशत तक मजबूत हुए।

खंडवार 19 सूचकांकों में से दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों (एफएमसीजी) के शेयरों से जुड़े सूचकांक को छोड़कर अन्य सभी में गिरावट दर्ज की गयी।

विश्लेषकों के अनुसार निवेशकों ने वायदा एवं विकल्प खंडों में सौदों के निपटान और अगले सप्ताह पेश होने वाले बजट से पहले मुनाफावसूली को तरजीह दी।

शेयर बाजार के पास उपलब्ध आंकड़े के अनुसार विदेशी निवेशकों ने सोमवार को शुद्ध आधार पर 765.30 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर बंद रहा।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘यह सचाई है कि एफआईआई (विदेशी संस्थागत निवेशक) के पूंजी प्रवाह में गिरावट इस तेजी के लिये सबसे बड़ा जोखिम होगा। एफआईआई की लगातार दूसरे दिन बिकवाली के साथ वैश्विक बाजारों में मिले-जुले रुख का असर घरेलू बाजार पर पड़ा है...।’’

एशिया के अन्य बाजारों में मिला-जुला रुख रहा। वाल स्ट्रीट के रिकार्ड स्तर से नीचे आने के बाद निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया।

इस बीच, वैश्विक तेल बाजार में मानक ब्रेंट क्रूड 0.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 55.87 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।

विदेशी विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे मजबूत होकर 72.92 पर बंद हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब