लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजारों में तीन दिन की तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, सेंसेक्स 487 अंक टूटा

By भाषा | Updated: March 12, 2021 17:34 IST

Open in App

मुंबई, 12 मार्च शेयर बाजारों में शुक्रवार को तीन कारोबारी सत्रों से जारी तेजी का सिलसिला थम गया और सेंसेक्स 487 अंक टूट गया। कमजोर वैश्विक रुख के बीच निवेशकों ने रिलायंस इंडस्ट्रीज, बैंकों और वाहन कंपनियों के शेयरों में बिकवाली की जिससे बाजार नीचे आ गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान कुल मिलाकर 1,283 अंक घट-बढ़ के बाद अंत में 487.43 अंक या 0.95 प्रतिशत के नुकसान से 50,792.08 अंक पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 143.85 अंक या 0.95 प्रतिशत के नुकसान से 15,030.95 अंक पर आ गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज ऑटो का शेयर सबसे अधिक 3.10 प्रतिशत टूट गया। मारुति, आईसीआईसीआई बैंक, सनफार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर भी नुकसान में रहे।

वहीं दूसरी ओर पावरग्रिड, ओएनजीसी, टाइटन और इन्फोसिस के शेयर 2.28 प्रतिशत तक चढ़ गए।

कम कारोबारी सत्रों वाले सप्ताह में सेंसेक्स साप्ताहिक आधार पर 386.76 अंक या 0.78 प्रतिशत चढ़ा। वहीं निफ्टी में 92.85 अंक या 0.62 प्रतिशत का लाभ रहा।

रिलायंस सिक्योरिटीज के प्रमुख रणनीति विनोद मोदी ने कहा कि सकारात्मक वैश्विक रुख से बाजार बढ़त के साथ खुले। लेकिन वित्तीय और वाहन कंपनियों के शेयरों में बिकवाली दबाव से अंत में घरेलू बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए।

उन्होंने कहा कि अमेरिका में 10 साल के बांड में निवेश पर प्राप्ति की दर बढ़कर 1.6 प्रतिशत हो गई है। इससे भी शेयरों को लेकर निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

बीएसई मिडकैप में 0.45 प्रतिशत और स्मॉलकैप में 0.14 प्रतिशत की गिरावट आई।

अन्य एशियाई बाजारों में चीन के शंघाई कम्पोजिट, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी तथा जापान के निक्की में लाभ रहा। वहीं हांगकांग के हैंगसेंग में गिरावट आई।

शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार नुकसान में थे।

इस बीच, वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.09 प्रतिशत के नुकसान से 69.57 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

इस बीच, अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 12 पैसे की बढ़त के साथ 72.79 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?