लाइव न्यूज़ :

वैश्विक बाजारों की मंदी से सेंसेक्स 470 अंक टूटा, निफ्टी 14,300 अंक से नीचे

By भाषा | Updated: January 18, 2021 16:39 IST

Open in App

मुंबई, 18 जनवरी वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख के बीच बंबई शेयर बाजार में सोमवार को सेंसेक्स 470 अंक टूट गया। सेंसेक्स में बड़ा वजन रखने वाले प्रमुख शेयरों इन्फोसिस, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक में बिकवाली दबाव से गिरावट रही।

उतार- चढ़ाव भरे कारोबार में 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स कारोबार की समाप्ति पर 470.40 अंक यानी 0.96 प्रतिशत गिरकर 48,564.27 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार व्यापक आधार वाला निफ्टी सूचकांक भी कारोबार की समाप्ति पर 152.40 अंक यानी 1.06 प्रतिशत गिरकर 14,281.30 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में ओएनजीसी सबसे ज्यादा नुकसान में रहा। इसमें करीब 5 प्रतिशत की गिरावट रही। इसके साथ ही सन फार्मा, पावरग्रिड, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, डा. रेड्डीज लैब और मारुति के शेयरों में भी गिरावट दर्ज की गई।

इसके विपरीत रिलायंसस इंडस्टूीज, टाइटन, एचडीएफसी बैंक और आईटीसी के शेयरों में बढ़त का रुख रहा।

रिलायंस सिक्युरिटीज के रणनीतिक प्रमुख बिनोद मोदी ने कहा कि वैश्विक बाजारों के रुख का कारोबारी धारणा पर लगातार असर बना रहा। यही वजह रही कि घरेलू बाजारों में लगातार दूसरे दिन गिरावट रही।

अन्य एशियारई बाजारों में शंघाई और हांग कांग सकारात्मक रुख के साथ बंद हुये वहीं सोल और टोक्यो में गिरावट रही। यूरोप के शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट रही।

इस बीच वैश्विक बाजार में कच्चे तेल का वायदा मानक ब्रेंट कच्चा तेल 0.22 प्रतिशत नीचे रहकर 54.98 डालर प्रति बैरल पर रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया निर्णायक मोड़ पर, 14-15 अप्रैल होगा अहम दिन, पीएम मोदी के भी भाग लेने की संभावना, जदयू-भाजपा नेताओं के बीच अहम बैठक जारी 

क्रिकेटआखिर कब तक बुमराह उठाएंगे मुंबई इंडियंस भार?, डुप्लेसी ने कहा- केवल 4 ओवर करते बूम-बूम, आखिर 16 ओवर पर सोचे हार्दिक?

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग