लाइव न्यूज़ :

अर्धचालक की कमी से ऑटो उत्पादन प्रभावित हो सकता है: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: August 31, 2021 13:02 IST

Open in App

अर्धचालक चिप की वैश्विक कमी ऑटोमोबाइल उत्पादन को प्रभावित कर रही है और यह समस्या मांग होने के बावजूद अगस्त-सितंबर में थोक बिक्री को प्रभावित कर सकती है। वित्तीय सेवा फर्म जेफरीज ने एक रिपोर्ट में कहा कि अगस्त में यात्री वाहनों और ट्रैक्टरों के पंजीकरण में 2019 की समान अवधि की तुलना में 41-44 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, और ट्रक पंजीकरण में भी सुधार हो रहा है। हालांकि, 2019 की समान अवधि की तुलना में इस साल अगस्त में दोपहिया वाहनों के पंजीकरण में 19 प्रतिशत की गिरावट आई। जेफरीज ने कहा, ‘‘चिप की कमी उत्पादन को नुकसान पहुंचा रही है और इससे अगस्त-सितंबर में थोक बिक्री प्रभावित हो सकती है।’’ रिपोर्ट में आगे कहा गया, ‘‘मारुति, बजाज और रॉयल एनफील्ड जैसी कंपनियों ने सितंबर तिमाही में इसका बढ़ा हुआ प्रभाव देखा।’’ मलेशिया में हाल ही में महामारी के चलते लगाए गए लॉकडाउन से इन बाधाओं में बढ़ोतरी हुई। अर्धचालक सिलिकॉन चिप होते हैं जो ऑटोमोबाइल, कंप्यूटर और सेलफोन से लेकर विभिन्न अन्य इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं के उत्पादों में नियंत्रण और मेमोरी संबंधी कार्यों को पूरा करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां