लाइव न्यूज़ :

सेबी ने जी एंटरटेनमेंट भेदिया कारोबार मामले में दो इकाइयों के खिलाफ मामले का निपटान किया

By भाषा | Updated: August 27, 2021 23:46 IST

Open in App

बाजार नियामक सेबी ने शुक्रवार को जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लि. के शेयरों में कथित भेदिया कारोबार से जुड़े मामले में ई-सिटी हाई-टेक प्रोजेक्ट्स एलएलपी और एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई का निपटान कर दिया। ई-सिटी हाई-टेक प्रोजेक्ट्स, एस्सेल समूह का हिस्सा है जबकि अतुल गोयल समूह के प्रवर्तकों में शामिल हैं। दोनों पर भेदिया कारोबार के नियमों के उल्लंघन का आरोप था। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने यह पता लगाने के लिए जांच शुरू की थी कि क्या कुछ व्यक्तियों या संस्थाओं ने एस्सेल ग्रुप के कदमों के बारे में जानकारी रखते हुए जी एंटरटेनमेंट के शेयरों में कारोबार किया था। जी एंटरटेनमेंट एस्सेल ग्रुप का हिस्सा है। इकाइयों पर आरोप था कि उन्होंने कीमत से जुड़ी अप्रकाशित संवेदनशील सूचना अपने पास रखते हुए जी एंटरटेनमेंट के शेयर में कारोबार किया। हालांकि, सेबी ने अपने आदेश में कहा कि शेयर का कारोबार संवेदनशील सूचना के आधार पर नहीं किया गया। बल्कि उसका आधार हमेशा उपयोग होने वाली कारोबार की रणनीति थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबारयुद्ध ही युद्धः धैर्य बनाए रखे निवेशक?, सेबी चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने कहा-समय के साथ बाजार स्थिर होंगे?

बॉलीवुड चुस्कीZEE5 पर आएगी डरावनी थ्रिलर डालिंब, फर्स्ट लुक में दिखी रहस्य और भावनाओं की झलक

कारोबारSEBI ने नुवामा के म्यूचुअल फंड में एंट्री को दी मंजूरी, स्पॉन्सर की भूमिका के रूप में मिला अप्रूवल

कारोबारHindenburg Row: गौतम अडानी ने सेबी की क्लीन चिट के बाद कहा- झूठी खबरें फैलाने वालों को देश से माफ़ी मांगनी चाहिए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा