लाइव न्यूज़ :

सेबी ने 9 कंपनियों पर लगाया 60 लाख रुपये का जुर्माना

By भाषा | Updated: May 20, 2019 17:03 IST

सेबी ने एक्सडान के शेयरों में मई 2013 और मार्च 2015 के बीच हुये सौदों की जांच के दौरान पाया कि ये कंपनियां एक दूसरे से जुड़ी थी।

Open in App

पूंजी बाजार नियामक सेबी ने एक्सडान ट्रेडिंग कंपनी लिमिटेड के शेयरों में हेरा फेरी एवं एकाधिकारवादी गतिविधियों में संलिप्त रहने पर नौ कंपनियों पर 60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। नौ कंपनियों में से हेनल सी. पटेल, दांतारा अमिश विजयकुमार और हेनल हेमंतभाई शाह प्रत्येक पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है जबकि धनलक्ष्मी लीज फाइनेंस सहित अन्य पर पांच- पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।इन सभी नौ कंपनियों को नोटिस जारी किये गये थे। सेबी ने एक्सडान के शेयरों में मई 2013 और मार्च 2015 के बीच हुये सौदों की जांच के दौरान पाया कि ये कंपनियां एक दूसरे से जुड़ी थी। इन इकाइयों के बीच साठगांठ के तहत किये गये सौदों से कंपनी के शेयरों में कारोबार होने का भ्रम पैदा हुआ। ऐसा कर इन इकाइयों ने सेबी के अनुचित और धोखाधड़ी रोधी नियमन का उल्लंघन किया है।

 

टॅग्स :शेयर बाजारshare market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारएसबीआई की हैसियत 44,722.34 करोड़ रुपये घटकर 9,41,107.62 करोड़ रुपये?, 4 कंपनी को 100000 करोड़ रुपये से अधिक घाटा

कारोबार1 मई को झटके ही झटके?, शेयर बाजार से 30 दिन में 60,847 करोड़ रुपये निकाले और एलपीजी की कीमत में 993 रुपये की वृद्धि

कारोबारShare Market Holiday: 1 मई को शेयर बाजार में होगी ट्रेडिंग या छुट्टी? निवेश से पहले पढ़ लें ये जरूरी अपडेट

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!