लाइव न्यूज़ :

सेबी का लाइफ केयर रियल डेवलपर्स, सात अन्य की चार परिसंपत्तियां जब्त करने का आदेश

By भाषा | Updated: November 19, 2020 19:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 नवंबर भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने लाइफ केयर रियल डेवलपर्स और सात अन्य की चार परिसंपत्तियां कुर्क करने का बृहस्पतिवार को आदेश दिया। सेबी ने यह आदेश अवैध रूप से लोगों से धन जुटाने के मामले में 4.37 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली के लिए दिया है।

सेबी ने अपनी जांच में पाया कि 2010-11 और 2012-13 में कंपनी ने सार्वजनिक निर्गम के नियमों का पालन किए बगैर 1,696 लोगों को तरजीही आधार पर भुनाने लायक शेयर आवंटित किए।

सेबी ने एक अधिसूचना में कहा कि कुर्क की जाने वाली परिसंपत्तियों में उत्तर प्रदेश में स्थित आवासीय और कृषि भूमि शामिल है।

सेबी ने यह आदेश कंपनी और अरशद हूसैन, शीबा परवीन, मोहम्मद शिराज लारी, रजनीश प्रताप शुक्ला, योगेंद्र प्रताप शाही, मोहम्मद आफताब आलम और मोहम्मद गनी के खिलाफ ब्याज सहित निवेशकों का 4.37 करोड़ रुपये वापस लौटाने में असफल रहने पर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब