लाइव न्यूज़ :

मेडप्लस हेल्थ सर्विसेज, रेटगेन सहित छह कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

By भाषा | Updated: November 22, 2021 17:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 नवंबर फार्मेसी खुदरा श्रृंखला मेडप्लस हेल्थ सर्विसेज, यात्रा प्रौद्योगिकी सेवा फर्म रेटगेन ट्रैवल टेक्नोलॉजीज और छोटे कर्ज देने वाली फ्यूजन माइक्रो फाइनेंस सहित छह कंपनियों को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये धन जुटाने के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की मंजूरी मिल गई है।

आईपीओ के लिए मंजूरी पाने वाली शेष तीन कंपनियां खुदरा संपत्ति प्रबंधन फर्म प्रूडेंट कॉरपोरेट एडवाइजरी सर्विसेज, निजी मार्केट इंटेलिजेंस मंच ट्रैक्सन टेक्नोलॉजीज और रियल एस्टेट कंपनी पुराणिक बिल्डर्स हैं।

इन छह कंपनियों ने अगस्त और सितंबर, 2021 के बीच सेबी के पास आवेदन किए थे और उन्होंने 16-18 नवंबर के दौरान नियामक से ‘निष्कर्ष’ पत्र प्राप्त किए।

सेबी की भाषा में निष्कर्ष पत्र जारी होने का अर्थ है कि आईपीओ के लिए आगे बढ़ने की मंजूरी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

क्राइम अलर्टछठी कक्षा के नाबालिग छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबिहार: मुजफ्फरपुर स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के हॉस्टल से हो रहा था कारतूसों की तस्करी, पुलिस ने किया पर्दाफाश, 200 जिंदा कारतूसों के साथ दो गिरफ्तार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?