लाइव न्यूज़ :

सेबी ने भेदिया कारोबार में इन्फोसिस, विप्रो के कर्मचारी पर प्रतिभूति बाजार में कारोबार की रोक लगाई

By भाषा | Updated: September 29, 2021 18:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 सितंबर भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने इन्फोसिस के एक कर्मचारी तथा उससे जुड़े व्यक्ति (विप्रो के कर्मचारी) पर प्रतिभूति बाजार में कारोबार को लेकर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। नियामक ने यह कदम इन्फोसिस के शेयरों में कथित रूप से भेदिया कारोबार के लिए उठाया है।

सेबी के 27 सितंबर को जारी आदेश के अनुसार, इसके अलावा इन कर्मचारियों की 2.62 करोड़ रुपये की गैरकानूनी कमाई को भी जब्त किया जाएगा।

सेबी की सतर्कता व्यवस्था पर इन्फोसिस के शेयर को लेकर भेदिया कारोबार से संबंधित सूचना आयी थी। यह चेतावनी उस समय आई थी जबकि इन्फोसिस की वैनगार्ड के साथ रणनीतिक भागीदारी की घोषणा होने वाली थी। यह सूचना सौदे से संबंधित अप्रकाशित संवेदनशील जानकारी (यूपीएसआई) थी। यूपीएसआई की अवधि 29 जून, 2020 से 14 जुलाई, 2020 थी।

इन्फोसिस के समाधान डिजाइन प्रमुख रमित चौधरी वैनगार्ड सौदे से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े थे और उनके पास यूपीएसआई तक पहुंच थी।

वहीं केयुर मानियार जो कि अभी विप्रो के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और कंट्री प्रमुख (एमडी) हैं, रमित से जुड़े थे।

वैनगार्ड से संबंधित सौदे की घोषणा से पहले केयुर ने एफएंडओ खंड में इन्फोसिस के शेयरों में खरीद-फरोख्त की। इसलिए प्रथम दृष्टया यह भेदिया कारोबार नियमों के उल्लंघन का मामला है। इस तरह की गतिविधियों से 2,62,30,620 रुपये की कमाई की गई।

भाषा अजय

जब्त करने का भी आदेश दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब