लाइव न्यूज़ :

सेबी ने इनविट, रीट को सालाना बैठक 30 जून तक करने की मंजूरी दी

By भाषा | Updated: December 22, 2021 19:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर बाजार नियामक सेबी ने ढांचागत निवेश ट्रस्ट (इनविट) और रियल एस्टेट निवेश ट्रस्ट (रीट) को 30 जून 2022 तक वीडियो-कांफ्रेंसिंग एवं अन्य ऑनलाइन माध्यमों से अपने यूनिटधारकों की सालाना बैठक आयोजित करने की अनुमति दे दी है।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने बुधवार को जारी एक परिपत्र में कहा कि इनविट्स एवं रीट्स के अनुरोध को देखते हुए उन्हें अपने यूनिटधारकों की सालाना बैठक 30 जून 2022 तक वीडियो-कांफ्रेंस या ऑनलाइन करने की मंजूरी दी जा रही है।

निवेश ट्रस्ट अपनी अन्य बैठकें भी इस तारीख तक कर सकते हैं। ऐसी बैठकों के लिए निवेश ट्रस्ट को सेबी के निर्धारित मानकों का पालन करना होगा। इन बैठकों के रिकॉर्ड किए हुए दस्तावेज निवेश प्रबंधक के पास सुरक्षित रखने होंगे।

इसके अलावा निवेश ट्रस्ट को अपनी-अपनी वेबसाइट पर बैठकों का ब्योरा अपलोड करना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय