लाइव न्यूज़ :

सेबी ने एफपीआई को ऋण प्रतिभूतियों को बट्टे खाते में डालने की अनुमति दी

By भाषा | Updated: November 8, 2021 17:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ नवंबर बाजार नियामक सेबी ने सोमवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) को उन सभी ऋण प्रतिभूतियों को बट्टे खाते (राइट ऑफ) में डालने की अनुमति दे दी, जिन्हें वे बेचने में असमर्थ हैं।

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने एक परिपत्र में कहा कि यह आदेश केवल उन एफपीआई पर लागू होगा, जो अपना पंजीकरण छोड़ना चाहते हैं।

परिपत्र में कहा गया, ‘‘विभिन्न हितधारकों से मिले अनुरोधों के मद्देनजर अब यह फैसला किया गया है कि एफपीआई को ऐसी सभी ऋण प्रतिभूतियों को बट्टे खाते में डालने की अनुमति दी जाए, जिसे वे किसी भी कारण से बेचने में असमर्थ हैं।’’

सेबी ने कहा, ‘‘यह केवल उन एफपीआई पर लागू होगा, जो अपना पंजीकरण छोड़ना चाहते हैं।’’

नियामक ने कहा कि ऋण प्रतिभूतियों को बट्टे खाते में डालने के लिए परिचालन दिशानिर्देशों में निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब