लाइव न्यूज़ :

एसडीएमसी ने किराये पर दी गई वाणिज्यिक संपत्तियों के लिए संपत्ति कर में वृद्धि को वापस लिया

By भाषा | Updated: September 29, 2021 18:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली 29 सितंबर दिल्ली में अगले वर्ष नगर निगम चुनाव के मद्देनजर भाजपा शासित दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) ने व्यापारियों को राहत देते हुए वाणिज्यिक रूप से किराये पर दिए गए प्रतिष्ठानों के लिए संपत्ति कर की बढ़ोतरी को वापस ले लिया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एसडीएमसी के इस निर्णय से व्यापारियों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों से जुड़े लोगों को फायदा होगा, जिन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का पारंपरिक वोट बैंक माना जाता हैं।

अधिकारियों के अनुसार निगम मूल्यांकन समिति-3 (एमवीसी-3) की पिछले वर्ष अप्रैल में लागू सिफारिशों के आधार पर किराये वाली व्यावसायिक संपत्तियों पर संपत्ति कर बढ़ाने का निर्णय किया गया था, जिसे अब वापस ले लिया गया है।

एमवीसी-3 ने दरअसल किराये के वाणिज्यिक परिसरों, दूरसंचार टावरों, खाली व्यावसायिक भूमि, खाली उद्योगों, विवाह हॉल, भोज, शैक्षणिक संस्थानों, मनोरंजन और मनोरंजन सुविधाओं पर संपत्ति कर को लगभग दोगुना करने की सिफारिश की थी।

ये सिफारिशें अप्रैल, 2020 में लागू की गई थीं लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण देशभर में लगाए गए लॉकडाउन की वजह से इसे जुलाई, 2020 में मंजूरी दी गई थी।

एसडीएमसी के अधिकारियों के अनुसार कर वृद्धि को वापस लेने के निर्णय से व्यापारियों और व्यापारिक समुदाय को लाभ होगा लेकिन पहले से ही धन की कमी का सामना कर रहे एसडीएमसी के खजाने को नुकसान होगा।

एसडीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा, “इस कदम से नगर निकाय को प्रति वर्ष 70-80 करोड़ रुपये का नुकसान होगा। एसडीएमसी क्षेत्राधिकार में लगभग ऐसी 9,000 वाणिज्यिक संपत्तियां हैं जिन्हें किराय पर दिया गया है। इनसे हम अच्छे राजस्व सृजन की उम्मीद कर रहे थे।”

वही एसडीएमसी की स्थायी समिति के अध्यक्ष बीके ओबेरॉय ने कहा कि यह निर्णय जनहित में लिया गया है और इससे बड़ी संख्या में व्यापारियों को लाभ होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब