लाइव न्यूज़ :

एससीसीएल की ओडिशा के नैनी ब्लॉक से एक करोड़ टन कोयला उत्पादन की योजना

By भाषा | Updated: August 24, 2021 19:54 IST

Open in App

सार्वजनिक क्षेत्र की कोयला खनन कंपनी सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड (एससीसीएल) ने अगले साल से ओडिशा के नैनी ब्लॉक से एक करोड़ टन कोयला उत्पादन करने की योजना बनाई है, जबकि चालू वित्त वर्ष में उसने 10 लाख टन कोयला निकालने का लक्ष्य तय किया है। केंद्र ने एससीसीएल को नैनी (2015) और नया पात्रापड़ा (2019) कोयला ब्लॉक आवंटित किए थे। वरिष्ठ अधिकारियों के एक दल ने सोमवार और मंगलवार को भुवनेश्वर का दौरा किया और ओडिशा सरकार से खनन के लिए विभिन्न अनुमतियों की प्रक्रिया में तेजी लाने का अनुरोध किया। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘दल ने बताया कि चालू वित्त वर्ष के आखिरी तीन महीनों में नैनी कोयला ब्लॉक से 10 लाख टन कोयले का उत्पादन किया जाएगा और उसके बाद हर साल एक करोड़ लाख टन कोयले का उत्पादन किया जाना है।’’ विज्ञप्ति के अनुसार अगले चार महीनों में नैनी ब्लॉक से कोयला उत्पादन शुरू होने वाला है। नैनी ब्लॉक में 34 करोड़ टन कोयला भंडार होने का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित