लाइव न्यूज़ :

एसबीआई कार्ड का चौथी तिमाही शुद्ध लाभ 175 करोड़ रुपये पर दो गुना, पूरे साल का मुनाफा घटा

By भाषा | Updated: April 26, 2021 21:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल एसबीआई कार्ड्स एण्ड पेमेंट सविर्सिज ने सोमवार को कहा कि मार्च 2021 को समाप्त चौथी तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 110 प्रतिशत बढ़कर 175 करोड़ रुपये रहा।

बैंक स्टेट बैंक द्वारा प्रवर्तित एसबीआई कार्ड्स का पिछले साल जनवरी-मार्च तिमाही 84 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दिखाया था। कंपनी एसबीआई कार्ड ब्राड के तहत क्रेडिट कार्ड कारोबार करती है।

कंपनी ने बाजार सूचना में बताया है कि जनवरी-मार्च 2021 में उसने 2,309 करोड़ रुपये का कारोबार किया जो एक साल पहले इसी अवधि के दौरान 2,433 करोड़ रुपये था। इस प्रकार समाप्त तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ तो बढ़ा है लेकिन कुल कारोबार कम हुआ है।

कुल कमाई भी आलोच्य तिमाही में एक साल पहले के 2,510 करोड़ रुपये से घटकर 2,468 करोड़ रुपये रही। तिमाही के दौरान कुल खर्च हालांकि कम होकर 2,234 करोड़ रुपये रहा जो कि एक साल पहले चौथी तिमाही में 2,398 करोड़ रुपये था।

पूरे वित्त वर्ष 2020- 21 की यदि बात की जाये तो एसबीआई कार्ड का शुद्ध लाभ इससे पिछले साल के मुकाबले 21 प्रतिशत घटकर 985 करोड़ रुपये रहा। इससे पिछले वित्त वर्ष 2019- 20 में यह 1,245 करोड़ रुपये था।

संपत्ति गुणवत्ता के मोर्चे पर कंपनी की स्थिति पिछले साल के मुकाबले खराब हुई है। मार्च 2020 को जहां उसकी गैर- निष्पादित राशि (एनपीए) 2.01 प्रतिशत थी वहीं मार्च 2021 में यह बढ़कर 4.99 प्रतिशत पर पहुंच गई। इसी प्रकार शुद्ध एनपीए एक साल पहले के 0.67 प्रतिशत सेबढ़कर 1.15 प्रतिशत हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

भारतबिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

भारतकानून की नहीं, न्याय तक पहुंच की कमी सबसे बड़ी चुनौती?, सीजेआई सूर्यकांत ने कहा-प्रत्येक अंतिम नागरिक के दरवाजे तक समय पर पहुंचना चाहिए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक