लाइव न्यूज़ :

सैट ने एनएसडीएल को कार्वी के ग्राहकों के बचे शेयर हस्तांतरित करने से रोका

By भाषा | Updated: December 4, 2019 05:58 IST

बैंकों ने कहा कि शेयरों का इस तरह एकतरफा हस्तांतरण किये जाने से शेयरों के बदले कर्ज दिये जाने का पूरा व्यवसाय प्रभावित होगा।

Open in App
ठळक मुद्दे बजाज फाइनेंस ने गिरवी रखे शेयरों के एवज में कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग को 345 करोड़ रुपये का कर्ज दिया है।  इन बैंकों और संस्थानों ने एनएसडीएल के सोमवार के उस आदेश को चुनौती दी है

 कर्जदाता बैंकों और वित्तीय कंपनियों को अंतरिम राहत पहुंचाते हुये प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (सैट) ने मंगलवार को नेशनल सिक्युरिटीज डिपाजिटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) से कहा कि वह संकट में फंसी कार्वी ब्रोकिंग कंपनी के ग्राहकों के बचे शेयर अब उन्हें (ग्राहकों को) हस्तांतरित नहीं करे। एम टी जोशी और सीकेजी नायर की सैट की दो सदस्यीय पीठ ने यह अंतरिम आदेश जारी करते हुये कहा कि मामले में अंतिम आदेश बुधवार दोपहर तक जारी किया जायेगा।

सैट का यह आदेश मामले में प्रभावित कर्जदाताओं -एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बेंक, इंडसइंड बैंक और बजाज फाइनेंस-- की याचिका पर आया है। इन बैंकों और संस्थानों ने एनएसडीएल के सोमवार के उस आदेश को चुनौती दी है जिसमें उसने कार्वी ब्रोकिंग के 83,000 ग्राहकों के शेयर उन्हें लौटा दिये। इससे अब प्रतिबंधित चल रही कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग कंपनी के करीब 90 प्रतिशत डीमैट खाताधारकों के शेयर वापस उन्हें मिल गये। सैट को सुनवाई के दौरान बैंकों ने बताया कि कार्वी ब्रोकिंग ने ज्यादातर शेयर उनके पास कर्ज के एवज में गिरवी रखे गये थे।

इन शेयरों को सीधे उनके ग्राहकों को हस्तांतरित करने से उनके कर्ज पर असर पड़ेगा। एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और इंडसइंड बैंक ने सैट के समक्ष अपनी यह दलील रखी। कार्वी ब्रोकिंग ने अपने 95 हजार से अधिक ग्राहकों के शेयरों का दुरुपयोग करते हुये 600 करोड़ रुपये का कर्ज लेने के एवज में ग्राहकों के शेयरों को गिरवी रख दिया। इससे पहले सेबी ने सोमवार को एनएसडीएल को कार्वी के 83 हजार से अधिक ग्राहकों के शेयरों को हस्तांतिरत करने को कहा था।

सेबी के 22 नवंबर के इस आदेश के खिलाफ बजाज फाइनेंस ने अपील की है। उसके बाद मंगलवार को अन्य बैंक भी इस मामले में बजाज फाइनेंस के साथ हो गये। बैंकों ने कहा कि शेयरों का इस तरह एकतरफा हस्तांतरण किये जाने से शेयरों के बदले कर्ज दिये जाने का पूरा व्यवसाय प्रभावित होगा। बजाज फाइनेंस ने गिरवी रखे शेयरों के एवज में कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग को 345 करोड़ रुपये का कर्ज दिया है। 

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम