लाइव न्यूज़ :

संजीवनी बिल्डकॉन के निदेशक श्याम किशोर गुप्ता की जमानत याचिका खारिज

By भाषा | Updated: March 15, 2021 22:08 IST

Open in App

रांची, 15 मार्च संजीवनी बिल्डकॉन के निदेशक श्याम किशोर गुप्ता को 500 करोड़ से अधिक के रीयल एस्टेट घोटाले से जुड़े मामले में झारखंड उच्च न्यायालय से झटका लगा है। अदालत ने उनकी जमानत की अर्जी नामजूर कर दी है।

न्यायमूर्ति राजेश कुमार की पीठ ने इस मामले में पीठ ने सभी पक्षों की सुनवाई पूरी होने के बाद अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। पीठ ने सोमवार को सुनाए गए फैसले में श्याम किशोर गुप्ता पर लगे आरोपों की गंभीरता को देखते हुए उनकी जमानत की याचिका खारिज कर दी।

निचली अदालत से जमानत याचिका खारिज करने के बाद गुप्ता ने उच्च न्यायालय में जमानत याचिका दाखिल की थी।

गौरतलब है कि संजीवनी बिल्डकॉन के मामले में ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी का मामला अप्रैल 2012 में प्रकाश में आया था। इसके बाद रांची के अलग-अलग थानों में कंपनी और उसके निदेशकों/अधिकारियों के खिलाफ कुल 33 मामले दर्ज हुए थे। पुलिस ने इस मामले में जयंत दयाल नंदी, अनामिका नंदी, अनिता नंदी, अरविंद सिंह, आरपी वर्मा, पीके गुप्ता, अब्दुल वहाब, मो शमीम समेत अन्य आरोपी बनाया था।

वर्ष 2014 में इन सभी मामलों की जांच का दायित्व सीबीआई ने संभाल लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब