लाइव न्यूज़ :

साना इंश्योरेंस ब्रोकर्स ने पेश किया नया स्वास्थ्य बीमा पोर्टल

By भाषा | Updated: June 22, 2021 21:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जून स्वास्थ्य बीमा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक नया पोर्टल ‘साना डॉट इंश्योर’ जारी किया गया है। इस पोर्टल के जरिये स्वास्थ्य बीमा समाधान आनलाइन और आफलाइन दोनों तरह से उपलब्ध कराये जायेंगे।

साधारण बीमा क्षेत्र में कारोबार करने वाली साना इंश्योरेंस ब्रोकर्स प्राइवेट लिमिटेड ने इस पोर्टल को पेश किया है। इसका मकसद देश में स्वास्थ्य बीमा सुरक्षा के क्षेत्र में जो अंतर रह गया है उसे दूर करना है और बीमा उत्पाद के वितरण और सेवा कार्यों में नये मानक स्थापित करना है।

कंपनी की यहां जारी विज्ञप्ति के मुताबिक ‘साना डॉट इंश्योर’ पर 16 स्वास्थ्य और साधारण बीमा कंपनियों के स्वास्थ्य बीमा उत्पाद उपलब्ध होंगे। इसके अलावा 11 अन्य कंपनियों के साथ उसकी आफलाइन भागीदारी भी है।

साना इंश्योरेंस ब्रोकर्स के सह- संस्थापक एवं निदेशक श्रीनाथ मुखर्जी ने कहा कि अनिश्चितता के मौजूदा दौर में हमें अपने को अपने परिवार को अकस्मात चिकित्सा आपात स्थिति में सुरक्षित रखने के उपाय करना जरूरी है। साना डॉट इंश्योर इस काम में खरीदार की पूरी मदद करेगा और स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी के सभी अहम मुद्दों से अवगत करायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिलाओं को जोड़ने के लिए भाजपा का नारी शक्ति वंदन अभियान, सूबे की हर लोकसभा से 12,500, विधानसभा से 2,500 कॉल का लक्ष्य

भारतबिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर, भाजपा विधायक दल की बैठक में नए नेता के नाम पर अंतिम लग सकती है मुहर

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: पंचतत्व में विलीन विलीन हुईं आशा भोसले, दिग्गज गायकों ने गीतों के माध्यम से दी अंतिम संगीतमय श्रद्धांजलि

क्राइम अलर्टबिहार के किशनगंज जिले में पुलिस ने किया जिस्मफरोशी के धंधे को बेनकाब, 4 नाबालिग लड़कियों समेत कुल 9 युवतियों को कराया मुक्त

भारतराजद के तेजस्वी यादव ने छात्र राजद का किया नया नामकरण, नए संगठन ‘सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ के गठन की घोषणा की

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग