लाइव न्यूज़ :

सैमसंग दूरसंचार पीएलआई योजना में शामिल नहीं, एरिक्सन ने जाबिल के जरिये किया आवेदन

By भाषा | Updated: July 6, 2021 22:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जुलाई इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद बनाने वाली दक्षिण कोरिया की प्रमुख कंपनी सैमसंग ने दूरसंचार उपकरण विनिर्माण को लेकर उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना के लिये आवेदन नहीं किया है। वहीं स्वीडन की दूरसंचार उपकरण विनिर्माता एरिक्सन ने अपने वेंडर जाबिल सर्किट के जरिये आवेदन किया है।

ऐसा समझा जाता है कि सरकार को योजना के तहत 37 आवेदन मिले हैं। इसमें फॉक्सकान और उसकी अनुषंगी राइजिंग स्टार, फ्लेक्स, सानमीना एससीआई और नोकिया के अलावा घरेलू कंपनियों में डिक्सन टेक्नोलॉजीज, एचएफसीएल और कोरल टेलीकॉम भी शामिल हैं।

एक आधिकारिक सूत्र ने पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘सैमसंग ने योजना के लिये आवेदन नहीं किया है।’’

इस बारे में सैमसंग को ई-मेल भेजकर टिप्पणी मांगी गयी, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया।

सैमसंग दूरसंचार उपकरण की आपूर्ति रिलायंस जियो को करती है।

स्वीडन की कंपनी एरिक्सन ने कहा है कि वह अपने वेंडर जाबिल सर्किट के जरिये पीएलआई योजना में शामिल हो रही है।

एरिक्स इंडिया के प्रमुख नितिन बंसल के अनुसार हम अपने साझेदार जाबिल के माध्यम से दूरसंचार क्षेत्र के लिए पीएलआई योजना में शामिल हो रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब