लाइव न्यूज़ :

सलिल कुमार को मेकॉन के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

By भाषा | Updated: September 11, 2021 15:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 सितंबर सलिल कुमार को सार्वजनिक क्षेत्र की परामर्शक कंपनी मेकॉन के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक का तीन माह के लिए अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। एक आधिकारिक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई।

यह कदम मेकॉन के कार्यवाहक चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अतुल भट्ट को राष्ट्रीय इस्पात निगम लि. (आरआईएनएल) का चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त किए जाने के बाद उठाया गया है।

इस्पात मंत्रालय के 10 सितंबर को जारी आदेश में कहा गया है, ‘‘सक्षम प्राधिकरण की मंजूरी से निदेशक (परियोजना) सलिल कुमार को शुरुआत में तीन माह की अवधि के लिए मेकॉन के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।’’

इससे पहले दो सितंबर को जारी आदेश में मंत्रालय ने कहा था कि अतुल भट्ट को विशाखापत्तनम स्थित आरआईएनएल का चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। भट्ट ने अभी आरआईएलएन के प्रमुख का पद नहीं संभाला है।

आदेश में कहा गया है कि भट्ट के मेकॉन के प्रमुख के पद से ‘रिलीव ’होने की तिथि से कुमार यह जिम्मेदारी संभालेंगे। उनकी नियुक्ति शुरुआत में तीन माह के लिए होगी। वह इस पद पर नियमित नियुक्ति या अगले आदेश तक रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब