लाइव न्यूज़ :

अप्रैल-अक्टूबर में सल्फर आधारित उर्वरकों की बिक्री दोगुना बढी

By भाषा | Updated: November 2, 2020 22:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो नवंबर सरकारी उपक्रम, राष्ट्रीय उर्वरक लिमिटेड (एनएफएल) ने सोमवार को कहा कि चालू वर्ष में अप्रैल-अक्टूबर के दौरान सल्फर आधारित उर्वरकों की बिक्री दो गुना से भी ज्यादा बढ़कर 26,456 टन हो गई है।

कंपनी ने एक नियामकीय सूचना में बीएसई को बताया कि पिछले साल की समान अवधि में कंपनी ने 9,801 टन बिक्री थी।

एनएफएल ने सल्फर-आधारित उर्वरकों की बिक्री में तेज उछाल के लिए श्रेय, किसानों को गैर-यूरिया उर्वरकों जैसे कि डाय-अमोनियम फॉस्फेट, एनपीके और सल्फर -आधारित उर्वरकों का उपयोग बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करने के ध्येय से चलाये गये प्रशिक्षण कार्यक्रम को दिया।

एनएफएल ने नियामकीय सूचना में कहा, ‘‘इन प्रयासों के साथ, कंपनी ने चालू वित्त वर्ष के पहले सात महीनों के दौरान सभी गैर-यूरिया उर्वरकों की बिक्री में वृद्धि दर्ज की है।’’

सभी सल्फर-आधारित उर्वरकों में से, एनएफएल पानीपत संयंत्र में उत्पादित बेंटोनाइट सल्फर की बिक्री, चालू वित्तवर्ष की अप्रैल-अक्टूबर अवधि में बढ़कर 11,730 टन हो गई है, जो कि एक साल पहले की अवधि में 3,478 टन थी।

एकल सुपरफॉस्फेट (एसएसपी) की बिक्री भी बढ़कर 14,726 टन हो गई है, जबकि साल भर पहले यह 6,323 टन थी।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब