लाइव न्यूज़ :

OLA को मिला फ्लिपकार्ट के पूर्व सीईओ सचिन बंसल का साथ, 650 करोड़ का किया निवेश

By विकास कुमार | Updated: February 19, 2019 17:01 IST

ओला कैब के सीईओ भावेश अग्रवाल ने सचिन बंसल का स्वागत किया है. उन्होंने ट्विटर पर बाकायदा कहा है कि सचिन भारत के उद्यमी जगत का सबसे बड़ा नाम हैं और उन्होंने काबिलियत को कई मौकों पर साबित करके दिखाया है.

Open in App
ठळक मुद्देसचिन बंसल ने ओला कैब में 650 करोड़ का निवेश किया है.ओला कैब का मार्केट वैल्यू 4.3 अरब डॉलर है.

फ्लिप्कार्ट और वालमार्ट के बीच 16 अरब डॉलर की डील के बाद फ्लिप्कार्ट का दामन छोड़ने वाले सचिन बंसल अब ओला कैब के साथ जुड़ने जा रहे हैं. भारत के ई-कॉमर्स क्षेत्र का सबसे बड़ा डील करने के पीछे सचिन बंसल ने ही मुख्य भूमिका निभाई थी. इस डील के बाद सचिन बंसल को उनकी हिस्सेदारी के लगभग 6000 करोड़ रुपये मिले थे. और इसके बाद उन्होंने फ्लिप्कार्ट का साथ छोड़ दिया था. 

सचिन बंसल करेंगे 650 करोड़ का निवेश 

इस बीच खबर आई कि सचिन बंसल ने ओला कैब में 150 करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट किया है. लेकिन खुद ओला कैब ने 650 करोड़ के इन्वेस्टमेंट का आंकड़ा जारी किया है. सचिन बंसल अब आधिकारिक तौर पर ओला कैब के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर से जुड़ने जा रहे हैं. ओला कैब के सीईओ भावेश अग्रवाल ने सचिन बंसल का स्वागत किया है. उन्होंने ट्विटर पर बाकायदा कहा है कि सचिन भारत के उद्यमी जगत का सबसे बड़ा नाम हैं और उन्होंने काबिलियत को कई मौकों पर साबित करके दिखाया है. 

 

भाविश अग्रवाल ने सचिन बंसल का स्वागत किया 

फ्लिप्कार्ट की स्थापना सचिन बंसल और बिन्नी बंसल ने की थी. बीते साल वालमार्ट से डील के बाद सचिन बंसल ने फ्लिप्कार्ट का साथ छोड़ दिया था. बिन्नी बंसल फ्लिप्कार्ट के साथ बने हुए थे लेकिन एक महिला के द्वारा निजी आरोप लगाये जाने के बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था. वालमार्ट और फ्लिप्कार्ट के इस डील के बाद सरकार को 7 हजार करोड़ रुपये टैक्स के रूप में प्राप्त हुए थे. 

ओला कैब की स्थापना भाविश अग्रवाल ने 2011 में किया था. ओला कैब का मार्केट वैल्यूएशन आज 4.3 बिलियन डॉलर के आसपास है. टैक्सी सर्विस में ओला कैब भारत की सबसे बड़ी कंपनी है. हाल ही में ओला ने फूडपांडा को एक्वायर किया है और देश में बढ़ रहे ऑनलाइन फूड इंडस्ट्री के तरफ बहुत ही आशान्वित है. 

टॅग्स :फ्लिपकार्टओलासचिन बंसल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार2024 में 96997 रुपये में खरीदा?, खराब इलेक्ट्रिक स्कूटर बदलिए या पूरा पैसा लौटाए?, उपभोक्ता आयोग ने ओला इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजीज को दिया ऑर्डर?

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा