लाइव न्यूज़ :

Rupee vs Dollar: रुपये में बड़ी गिरावट, डॉलर के मुकाबले 8 पैसे लुढ़का, आयात और महंगाई बढ़ेगी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 18, 2025 10:40 IST

Rupee vs Dollar: सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 151.86 अंक या 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84,799.09 अंक पर और निफ्टी 44.50 अंक या 0.17 प्रतिशत फिसलकर 25,967.30 अंक पर रहा।

Open in App

Rupee vs Dollar: रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में आठ पैसे कमजोर होकर 88.67 प्रति डॉलर पर आ गया। वैश्विक व्यापार संबंधी अनिश्चितताओं से भारतीय मुद्रा पर दबाव बढ़ा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 88.67 प्रति डॉलर पर खुला और फिर 88.69 प्रति डॉलर पर लुढ़क गया। हालांकि बाद में संभलता हुआ 88.68 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव से आठ पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 88.59 पर बंद हुआ।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.43 पर आ गया। घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 151.86 अंक या 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84,799.09 अंक पर और निफ्टी 44.50 अंक या 0.17 प्रतिशत फिसलकर 25,967.30 अंक पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 63.90 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 442.17 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

टॅग्स :डॉलरभारतीय रुपयामनीबिजनेसशेयर बाजार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकंकाल ने बता दिया कि ये सिस्टम कंकाल है !

कारोबारनया महीना, नए नियम! गेम खेलने से लेकर सिलेंडर बुक करने तक, जानें क्या-क्या बदल रहा है 1 मई से

कारोबारदक्षिण कोरिया के साथ व्यापार संतुलन जरूरी?, द्विपक्षीय व्यापार 27 अरब डॉलर के करीब?

कारोबारसरकारी कर्मचारियों को नहीं मिला मार्च का वेतन?, आररबीआई से मांगे 12,000 करोड़ रुपये?, वित्तीय संकट और बढ़ते कर्ज से परेशान सम्राट सरकार?

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकिसी भी समय, कहीं भी उतर सकता मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर?, डॉ. यादव करेंगे उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण

कारोबार40 नर्सरियां हो रहीं हाईटेक, मखाना की खेती का बढ़ाएंगे रकबा, जून में आम महोत्सव?, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा-मसाला फसलों में हमसे आगे कोई नहीं, फूलों पर देंगे ध्यान

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: कहाँ मिल रहा सबसे सस्ता पेट्रोल? 29 अप्रैल की राज्यवार कीमतें यहाँ देखें

कारोबारBank Holidays in May 2026: मई में छुट्टियों की भरमार, 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, शाखा जाने से पहले देखें पूरी लिस्ट

कारोबारMP Cabinet: छात्रवृत्ति 1550 से बढ़कर 10000 प्रतिमाह, चिकित्सा शिक्षा, आंगनवाड़ी एवं सिंचाई योजना के लिए 490 करोड़, मोहन कैबिनेट के फैसले