लाइव न्यूज़ :

Rupee vs Dollar: रुपया शुरुआती कारोबार में 13 पैसे चढ़कर 87.80 प्रति डॉलर पर पहुंचा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 23, 2025 10:12 IST

Rupee vs Dollar: घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 734.36 अंक चढ़कर 85,160.70 अंक पर जबकि निफ्टी 198.3 अंक की बढ़त के साथ 26,066.90 अंक पर पहुंच गया।

Open in App

Rupee vs Dollar: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर आशावाद के बीच रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 13 पैसे चढ़कर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87.80 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी पूंजी प्रवाह और घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख ने निवेशकों की धारणा को बढ़ावा दिया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87.80 पर खुला जो पिछले बंद भाव से 13 पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया सोमवार को 87.93 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

दिवाली और दिवाली बलिप्रतिपदा के कारण क्रमशः मंगलवार और बुधवार को विदेशी मुद्रा बाजार बंद थे। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 99.04 पर आ गया। घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 734.36 अंक चढ़कर 85,160.70 अंक पर जबकि निफ्टी 198.3 अंक की बढ़त के साथ 26,066.90 अंक पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 2.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ 64.24 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 96.72 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। 

टॅग्स :डॉलरभारतीय रुपयाबिजनेसमनी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारITR Filing 2026: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर! आयकर विभाग ने जारी किए नए ITR फॉर्म, जानें कब से शुरू होगी ई-फाइलिंग?

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स