लाइव न्यूज़ :

Rupee vs Dollar: त्योहारी सीजन में रुपये में बढ़त, 87.68 प्रति डॉलर पर पहुंचा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 16, 2025 11:39 IST

Rupee vs Dollar: इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 98.51 पर आ गया।

Open in App

Rupee vs Dollar:  केंद्रीय बैंक के हस्तक्षेप और अमेरिकी डॉलर में नरमी के बीच रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 40 पैसे की बढ़त के साथ 87.68 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि सकारात्मक घरेलू शेयर बाजार, कच्चे तेल की कम कीमतों और विदेशी पूंजी के प्रवाह में नए सिरे से वृद्धि जैसे अन्य सहायक कारकों ने भी निवेशकों की धारणा को बढ़ावा दिया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 87.76 प्रति डॉलर पर खुला।

फिर बढ़त के साथ 87.68 प्रति डॉलर के शुरुआती उच्च स्तर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 40 पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया बुधवार को 73 पैसे की तेजी के साथ 88.08 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 98.51 पर आ गया।

घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 407.67 अंक चढ़कर 83,013.10 अंक पर जबकि निफ्टी 104 अंक की बढ़त के साथ 25,427.55 अंक पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.74 प्रतिशत की बढ़त के साथ 62.37 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 68.64 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। 

टॅग्स :भारतीय रुपयाडॉलरबिजनेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबाररुपया 86 पैसे टूटकर 94.82 प्रति डॉलर?, सोने की कीमत 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2.26 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां