लाइव न्यूज़ :

Rupee vs Dollar: डॉलर के आगे रुपया ने दिखाई मजबूती, इन वजहों से मिली बढ़त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 18, 2025 10:16 IST

Rupee vs Dollar: सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 185.67 अंक की गिरावट के साथ 82,073.57 अंक पर जबकि निफ्टी 45.4 अंक फिसलकर 25,066.05 अंक पर आ गया।

Open in App

Rupee vs Dollar: रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में छह पैसे की बढ़त के साथ 86.06 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कोरोबारियों ने बताया कि विदेशी पूंजी की निकासी ने स्थानीय मुद्रा में तेज बढ़त को रोका। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.99 पर खुला। फिर 86.06 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से छह पैसे की बढ़त दर्शाता है।

रुपया बृहस्पतिवार को 20 पैसे की गिरावट के साथ 86.12 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 98.45 पर आ गया। घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 185.67 अंक की गिरावट के साथ 82,073.57 अंक पर जबकि निफ्टी 45.4 अंक फिसलकर 25,066.05 अंक पर आ गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 69.42 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,694.31 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

टॅग्स :भारतीय रुपयाडॉलरमनीबिजनेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारITR Filing 2026: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर! आयकर विभाग ने जारी किए नए ITR फॉर्म, जानें कब से शुरू होगी ई-फाइलिंग?

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब