लाइव न्यूज़ :

Rupee vs Dollar: नए साल के दूसरे दिन शुरुआती कारोबार में रुपया 11 पैसे गिरा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 2, 2025 11:21 IST

Rupee vs Dollar: शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 11 पैसे कमजोर होकर 85.75 पर पहुंच गया

Open in App

Rupee vs Dollar: साल 2025 शुरू हुए आज दूसरा दिन है। और शेयर बाजार खुलते ही रुपया में शुरुआती कारोबार में 11 पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.75 पर आ गया। डॉलर सूचकांक और अमेरिका के 10 वर्ष के बॉण्ड प्रतिफल में उल्लेखनीय तेजी का असर घरेलू मुद्रा पर पड़ा। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि 2024 में अधिकतर मुद्राओं के मुकाबले डॉलर ने बढ़त दर्ज की और इस वर्ष भी यह मजबूत स्थिति में बना रहेगा। इसके अलावा लगातार विदेशी पूंजी की निकासी ने निवेशकों की भावनाओं को और भी प्रभावित किया।

वहीं वैश्विक बाजारों में भी कम कारोबार की आशंका है, क्योंकि ब्रिटेन तथा यूरोप जैसी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में छुट्टियां का समय चल रहा है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.69 पर खुला। फिर फिसलकर 85.75 प्रति डॉलर पर आ गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 11 पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.64 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.48 पर रहा। अमेरिकी डॉलर सूचकांक अच्छा प्रदर्शन करते हुए पिछले कुछ सत्रों से 108 अंक के आसपास मजबूत बना हुआ है।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74.64 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,782.71 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

टॅग्स :डॉलरशेयर बाजारसेंसेक्समुंबईमनीभारतबिजनेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?