लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे मजबूत

By भाषा | Updated: December 7, 2021 11:14 IST

Open in App

मुंबई, सात दिसंबर घरेलू शेयर बाजार में उछाल और विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने के बीच मंगलवार को रुपया शुरुआती सौदे में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 15 पैसे मजबूत हो कर 75.30 पर पहुंच गया।

कारोबारियों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और विदेशी पूंजी के बिना किसी बाधा के बहिर्वाह ने डॉलर के मुकाबले रुपये की मजबूती को सीमित कर दिया।

अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया मजबूती के साथ 75.31 पर खुला और शुरुआती सौदों में यह 75.30 रुपया प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था। इस तरह पिछले कारोबारी दिवस की तुलना में रुपया 15 पैसे की बढ़त के साथ खुला।

पिछले कारोबारी दिवस पर रुपया 75.45 रुपया प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

भारत400 स्टूडेंट्स को बांटे 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, एलिट और क्लैट में अच्छी रैंक लाकर नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित

भारतकौन हैं मानस रंजन मंगराज?, सस्मित पात्रा की जगह होंगे राज्यसभा में बीजेडी संसदीय दल नेता, उपनेता और मुख्य सचेतक सुलता देव, नवीन पटनायक ने किया बदलाव?

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...