लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में स्थिर रहा

By भाषा | Updated: April 30, 2021 11:20 IST

Open in App

मुंबई, 30 अप्रैल भारतीय रुपया शुक्रवार को कारोबार की शुरुआत में अमेरिकी डालर के मुकाबले पूर्वस्तर पर ही खुला और कुछ ही देर में पांच पैसे गिरकर 74.12 रुपये प्रति डालर पर पहुंच गया। इस दौरान घरेलू शेयर बाजार में भी गिरावट का रुख रहा।

अंतर बैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपये में कारोबार की शुरुआत 74.03 रुपये प्रति डालर पर हुई। उसके बाद यह कुछ और गिरकर 74.12 रुपये प्रति डालर पर पहुंच गया। यह दर पिछले दिन के उसके बंद भाव के मुकाबले पांच पैसे नीचे रही।

बृहस्पतिवार को डालर के मुकाबले रुपया 74.07 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ था।

घरेलू मुद्रा शुरुआती कारोबार में 74 रुपये प्रति डालर की ऊंचाई को भी छू गई थी।

रिलायंस सिक्युरिटीज ने एक शोध पत्र में कहा है, बाजार में जोखिम को पचाने की स्थिति बढ़ी है ऐसे में इसमें गिरावट की धारणा को एक हद तक रोका जा सकता है, बहरहाल माह अंत की डालर मांग से मजबूती की धारणा पर भी काफी हद तक अंकुश लग सकता है।

इस बीच दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डालर की मजबूती को आंकने वाला डालर सूचकांक 0.02 प्रतिशत बढ़कर 90.63 पर पहुंच गया।

वैश्विक बाजार में कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा भाव 0.45 प्रतिशत गिरकर 68.25 डालर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को बाजार से 809.37 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध लिवाली की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया निर्णायक मोड़ पर, 14-15 अप्रैल होगा अहम दिन, पीएम मोदी के भी भाग लेने की संभावना, जदयू-भाजपा नेताओं के बीच अहम बैठक जारी 

क्रिकेटआखिर कब तक बुमराह उठाएंगे मुंबई इंडियंस भार?, डुप्लेसी ने कहा- केवल 4 ओवर करते बूम-बूम, आखिर 16 ओवर पर सोचे हार्दिक?

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

भारत400 स्टूडेंट्स को बांटे 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, एलिट और क्लैट में अच्छी रैंक लाकर नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग