लाइव न्यूज़ :

रुपया दो पैसे बढ़कर 74.22 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंचा

By भाषा | Updated: August 26, 2021 18:19 IST

Open in App

घरेलू शेयर बाजारों में सुस्ती के बीच अंतर बैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे बढ़कर 74.22 (अस्थायी) रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। बाजार सूत्रों ने कहा कि निवेशक, शुक्रवार को, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष, जेरोम पॉवेल के मुख्य भाषण से संकेतों का इंतजार करते नजर आये तथा रुपये में एक सीमित दायरे में घट बढ़ हुई। इसके अलावा विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने तथा कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से निवेशकों की धारणा पर अनुकूल असर हुआ। अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में कारोबार की शुरुआत में रुपया 74.22 पर खुला। कारोबार के दौरान 74.11 से 74.27 रुपये के दायरे में घूमने के बाद अंत में पिछले दिन के बंद भाव की तुलना में दो पैसे बढ़कर 74.22 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 4.89 अंक की तेजी के साथ 55,949.10 अंक पर बंद हुआ। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत बढ़कर 92.87 हो गया। वैश्विक मानक माने जाने वाला ब्रेंट कच्चा तेल का वायदा भाव 0.60 प्रतिशत घटकर 71.82 डॉलर प्रति बैरल रह गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, इस बीच, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने बुधवार को 1,071.83 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारफेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर निर्णय, कंपनियों के तिमाही नतीजों से तय होगी शेयर बाजार की दिशा

कारोबारगौतम अडाणी ने 90 अरब डॉलर की बदौलत मुकेश अंबानी को पछाड़ा, कमाई के मामले में दुनिया के 11वें शख्स बने

कारोबारडॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे मजबूत

कारोबारडॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे बढ़कर 73.02 रुपये प्रति डॉलर पर

कारोबारडॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे मजबूत होकर 73.06 रुपये पर बंद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल