लाइव न्यूज़ :

कोविड संबंधी चिंताओं से डॉलर के मुकाबले रुपया 37 पैसे टूटा

By भाषा | Updated: November 26, 2021 21:09 IST

Open in App

मुंबई, 26 नवंबर विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 37 पैसे की गिरावट के साथ 74.89 प्रति डॉलर के लगभग महीने भर के निम्न स्तर पर बंद हुआ। कोविड-19 की नई किस्म की वजह से उत्पन्न चिंताओं तथा घरेलू शेयर बाजार में भारी बिकवाली के बीच निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाने का असर रुपये पर पड़ा।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा वर्ष 2022 के मध्य में ब्याज दरों में वृद्धि करने के अनुमानों तथा मासांत की डॉलर मांग के कारण महीने के दौरान रुपये का सारा लाभ जाता रहा और आठ अक्टूबर के बाद से किसी एक सप्ताह के दौरान 59 पैसे की सबसे बड़ी गिररावट देखी गई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.60 के स्तर पर खुला। कारोबार के दौरान यह दिन के उच्चतम स्तर 74.58 रुपये और निम्नतम स्तर 74.92 रुपये पर गया। अंत में डॉलर के मुकाबले 37 पैसे की गिरावट के साथ 74.89 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। 28 अक्टूबर के बाद का यह सबसे कमजोर बंद स्तर है। बृहस्पतिवार को यह 74.52 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स कारोबार के अंत में 1,687.94 अंक की गिरावट के साथ 57,107.15 अंक पर बंद हुआ।

छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.34 प्रतिशत घटकर 96.44 पर आ गया।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 5.50 प्रतिशत घटकर 77.70 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब