लाइव न्यूज़ :

ओमीक्रॉन को लेकर चिंता से डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे टूटा

By भाषा | Updated: December 3, 2021 17:14 IST

Open in App

मुंबई,तीन दिसंबर अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 14 पैसे की गिरावट के साथ 75.16 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कोरोना वायरस के नये स्वरूप को लेकर बढ़ती चिंता के बीच घरेलू शेयर बाजार में भारी बिकवाली के साथ रुपये की विनिमय दर में गिरावट आयी।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.98 पर खुलने के बाद ऊंचे में 74.95 और नीचे में 75.18 तक गया।

अंत में रुपया 14 पैसे की गिरावट के साथ 75.16 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पूर्व बृहस्पतिवार को रुपया 75.02 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 96.21 रह गया।

वैश्विक मानक माने जाने वाले ब्रेंट क्रूड वायदा की कीमत 2.54 प्रतिशत की तेजी के साथ 71.44 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गयी।।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 764.83 अंक की गिरावट के साथ 57,696.46 पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बृहस्पतिवार को 909.71 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब