लाइव न्यूज़ :

रुपया शुरुआती कारोबार में 25 पैसे की बढ़त के साथ 73.80 प्रति डॉलर पर

By भाषा | Updated: December 1, 2020 10:37 IST

Open in App

मुंबई, एक दिसंबर अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया शुरुआती कारोबार में 25 पैसे की बढ़त के साथ 73.80 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। घरेलू शेयर बाजारों की मजबूत शुरुआत और विदेशी कोषों के सतत प्रवाह से रुपये की धारणा मजबूत हुई।

कारोबारियों ने कहा कि घरेलू मोर्चे पर सकारात्मक वृहद आर्थिक आंकड़ों से निवेशकों की धारणा सुधरी है। इसके अलावा अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर में कमजोरी से भी रुपये को समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया 73.93 प्रति डॉलर पर खुला। बाद में यह और मजबूत होकर 25 पैसे की बढ़त के साथ 73.80 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

शुक्रवार को रुपया 17 पैसे टूटकर 74.05 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। सोमवार को गुरु नानक जयंती के मौके पर फॉरेक्स बाजार बंद था।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत के नुकसान से 91.82 पर आ गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराया, सूर्यवंशी के शतक पर भारी ईशान किशन की पारी

भारत'जेल में होंगे या ऊपर होंगे': राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल में 'गुंडों' को दी कड़ी चेतावनी

भारत25 अप्रैल साल 2026 का सबसे गर्म दिन?, दिल्ली भीषण गर्मी, तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस?, सामान्य से 5.1 डिग्री और 24 अप्रैल के तापमान से 1 डिग्री अधिक

क्रिकेटकेएल राहुल-वैभव सूर्यवंशी खाते में 357-357 रन?, आखिर किसके पास ऑरेंज कैप, कौन मारेगा बाजी?

भारतMaharashtra: नागपुर डीएम ऑफिस में राजस्व सहायक ₹5 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनौकरी पर आफत?, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट में 20,000 से अधिक छंटनी, दुनिया भर में कई कंपनी लेऑफ के लिए तैयार?

कारोबारसौभाग्यशाली मानता हूं मुझे मध्य प्रदेश की सेवा का अवसर मिला, एमपी सीएम मोहन यादव ने कहा-आपका सुख ही मेरा सुख है और आपका दुख ही मेरा दुख?

कारोबारRBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, ग्राहकों और उनकी जमा राशि का क्या होगा?

कारोबारGold Rate Today: 24 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,620 प्रति 10 ग्राम

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन