लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में डालर के मुकाबले रुपया 29 पैसे गिरा

By भाषा | Updated: March 1, 2021 11:02 IST

Open in App

मुंबई, एक मार्च वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के बढ़ते दाम और विदेशी मुद्रा की निकासी से अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को कारोबार की शुरुआत में अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया 29 पैसे की गिरावट के साथ 73.76 रुपये प्रति डालर पर कारोबार कर रहा था।

अंतर बैंक विदेशी मुद्रा बाजार में कारोबार की शुरुआत में घरेलू मुद्रा 73.76 रुपये प्रति डालर पर खुली। यह स्तर इसके पिछले बंद भाव के मुकाबले 29 पैसे नीचे रहा। गत सप्ताहांत शुक्रवार को डालर के मुकाबले रुपया 73.47 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ था।

इस बीच दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डालर की ताकत को आंकने वाला डालर इंडेक्स 0.03 प्रतिशत गिरकर 90.84 अंक पर रहा।

रिलायंस सिक्युरिटीज ने अपने एक शोध पत्र में कहा है, ‘‘अमेरिकी डालर की कमजोरी से काफी हद तक रुपये की गिरावट को थामने में मदद मिल सकती है लेकिन विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों द्वारा बड़े पैमाने पर निकासी का धारणा पर असर पड़ सकता है।’’

नोट में कहा गया है कि ज्यादातर एशियाई मुद्राओं में सोमवार को मजबूती का रुख रहा इससे भी धारणा में सुधार आ सकता है।

इस बीच, ब्रेंट कच्चे तेल का वायदा भाव वैश्विक बाजार में 1.51 प्रतिशत बढ़कर 65.39 डालर प्रति बैरल पर बोला गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब