लाइव न्यूज़ :

रुपया दो पैसे गिरकर 74.20 रुपये प्रति डॉलर पर बंद

By भाषा | Updated: June 25, 2021 20:49 IST

Open in App

मुंबई, 25 जून तेल आयातक कंपनियों की मासांत डॉलर मांग के चलते विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को रुपये पर दबाव कायम हो गया तथा यह अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले दो पैसे गिरकर 74.20 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ।

अन्तरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में कारोबार की शुरुआत में डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 74.15 पर खुली जो कल 74.18 रुपये पर बंद हुई थी। कारोबार के दौरान 74.14 रुपये प्रति डालर के दिन के उच्च स्तर और 74.25 के निम्न स्तर को छूने के बाद अंत में रुपया पिछले दिन के मुकाबले दो पैसे गिरकर 74.20 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

साप्ताहिक आधार पर डॉलर के मुकाबले रुपये में 34 पैसे की गिरावट आ चुकी है।

रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक, श्रीराम अय्यर ने कहा, ‘‘कच्चे तेल की कीमतों में निरंतर वृद्धि के बीच तेल आयातक कंपनियों की डॉलर मांग के चलते लगातार चौथे सप्ताह डॉलर के मुकाबले रुपये के मूल्य में गिरावट आई है।’’

इस बीच एशिया के अन्य बाजारों में शुक्रवार दोपहर तक डालर पूर्वस्तर पर ही रहा। कारोबारियों की नजर अब अमेरिका के मूल पीसीई आंकड़ों पर है। इससे फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति परिदृष्य को लेकर और अधिक स्पष्टता मिलेगी।

अय्यर ने कहा कि क्षेत्रीय मुद्राओं में इस सप्ताह के दौरा ज्यादातर कमजोरी बनी रही, घरेलू मुद्रा पर भी इसका असर रहा।

इस बीच दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत घटकर 91.74 रह गया।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.34 प्रतिशत घटकर 75.30 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के किशनगंज जिले में पुलिस ने किया जिस्मफरोशी के धंधे को बेनकाब, 4 नाबालिग लड़कियों समेत कुल 9 युवतियों को कराया मुक्त

भारतराजद के तेजस्वी यादव ने छात्र राजद का किया नया नामकरण, नए संगठन ‘सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ के गठन की घोषणा की

क्राइम अलर्टबेंगलुरु के छात्रों ने ऐशो-आराम की ज़िंदगी के लिए नकली बंदूक से सहपाठी का किया अपहरण, 50,000 रुपये की मांगी फिरौती

भारतसुप्रीम कोर्ट के जज ने युवा वकीलों को रविवार को भी काम करने की सलाह दी

भारतबिहार में अपने निर्णयों के लिए याद किए जाएंगे नीतीश कुमार, नई सरकार के लिए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की होगी बड़ी चुनौती

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग