लाइव न्यूज़ :

रुपया सात पैसे की गिरावट के साथ 74.62 प्रति डॉलर पर

By भाषा | Updated: July 7, 2021 18:36 IST

Open in App

मुंबई, सात जुलाई डॉलर के मजबूत होने और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से प्रभावित कारोबार में बुधवार को डॉलर के मुकाबले स्थानीय मुद्रा की विनिमय दर सात पैसे की गिरावट के साथ प्रति डालर 74.62 पर बंद हुई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि दिन के उत्तरार्द्ध में अमेरिकी फेडरल ओपन मार्केट कमेटी की बैठक के ब्योरे के जारी होने से पहले रुपये में एक सीमित दायरे में कारोबार हुआ।

अन्तरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 74.60 पर खुला। कारोबार के दौरान यह 74.59 से 74.79 रुपये के दायरे में घटबढ़ के बाद अंत में पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले सात पैसे की गिरावट दर्शाता 74.62 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। मंगलवार को रुपया प्रति डॉलर 74.55 पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत घटकर 92.52 रह गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 193.58 अंक की तेजी के साथ 53,054.76 अंक पर बंद हुआ।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने मंगलवार को 543.30 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।

विगत दो कारोबारी सत्रों में डॉलर के मुकाबले रुपये में 31 पैसे की गिरावट आई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब