लाइव न्यूज़ :

डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे टूटकर 75.08 प्रति डॉलर पर

By भाषा | Updated: October 25, 2021 20:25 IST

Open in App

मुंबई, 25 अक्टूबर विदेशों में डॉलर के मजबूत होने तथा कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे टूटकर 75.08 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

विश्लेषकों ने कहा कि विदेशी निधियों की धन निकासी से भी रुपये की धारणा प्रभावित हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.98 रुपये पर कमजोर खुला तथा कारोबार के दौरान यह 74.97 से 75.10 रुपये के दायरे में रहा। अंत में पिछले कारोबारी सत्र के बंद भाव के मुकाबले यह 18 पैसे के नुकसान से 75.08 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

शुक्रवार को रुपया 74.90 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक, दिलीप परमार ने कहा, 'कच्चे तेल और डॉलर इंडेक्स में तेजी के बाद भारतीय रुपये की शुरुआत कमजोर स्तर पर हुई।

परमार ने कहा, "आगे एक व्यस्त सप्ताह इंतजार कर रहा है, जिसमें केंद्रीय बैंक के कई फैसले, कंपनियों के तिमाही नतीजों की घोषणा, बड़े आईपीओ और कई महत्वपूर्ण आर्थिक गतिविधियां शामिल हैं। वैश्विक वित्तीय बाजारों में एक सीमा के भीतर काफी उतार-चढ़ाव रहने की संभावना है।"

वैश्विक मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.56 प्रतिशत की तेजी के साथ 86.01 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति बताने वाला डॉलर सूचकांक 0.13 प्रतिशत बढ़कर 93.76 हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब